युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई मांगे रुपए:अश्लील वीडियो बनाने की धमकी दे रहा आरोपी, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई मांगे रुपए:अश्लील वीडियो बनाने की धमकी दे रहा आरोपी, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
चूरू : चूरू में एक युवती की किसी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर ब्लैकमेल कर रुपए मांगने का मामला सामने आया है। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अब युवती से दस हजार रुपए की मांग की जा ररी है। अपने भाई के साथ कोतवाली थाने पहुंची युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो लगाकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली है। अब उसके द्वारा फोटो हटाने के एवज में दस हजार रुपए की मांग की जा रही है। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ऑडियो कॉल कर ना केवल रुपए की मांग की जा रही है, बल्कि उसे धमकियां दी जा रही हैं कि यदि उसने रुपए नहीं दिए तो उसकी फोटो एडिट कर उन्हें अश्लील बनाकर इंस्टाग्राम आईडी पर डाली जाएगी। आरोपी उसे ऑडियो कॉल कर गलत बातें भी कर रहा है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035601
