होटल व गेस्ट हाउस संचालकों ने जताया पार्किंग ठेके का विरोध
होटल व गेस्ट हाउस संचालकों ने जताया पार्किंग ठेके का विरोध
खाटूश्यामजी : नगर पालिका द्वारा गुपचुप में पार्किंग ठेका देने का विरोध जारी है। दूसरे दिन होटल संचालक, गेस्ट हाउस संचालक व नगर वासियों ने विरोध जताते हुए पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चंदेलिया को ज्ञापन दिया और मनमर्जी से पार्किंग ठेका व्यवस्था लागू नहीं करने की मांग की। आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा श्रद्धालुओं के साथ आम लोगों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। इसके साथ ही होटल संचालकों व गेस्ट हाउस संचालकों की आर्थिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
अगर नगर पालिका पार्किंग ठेका निशुल्क दे तो श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि शंकर लाल बलोदा, श्याम सुंदर पूनिया, बनवारी लाल सुंडा, जगदीश प्रसाद बाजिया, रामचंद्र जिंजवाड़िया, झाबरमल बलोदा व अन्य थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035633
