[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीबी मरीजों को अब मिलेंगे एक हजार रुपए:अच्छे पोषण को लेकर धनराशि बढ़ाई, एक नवम्बर के बाद वाले रजिस्ट्रर्ड मरीजों को मिलेगा लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टीबी मरीजों को अब मिलेंगे एक हजार रुपए:अच्छे पोषण को लेकर धनराशि बढ़ाई, एक नवम्बर के बाद वाले रजिस्ट्रर्ड मरीजों को मिलेगा लाभ

टीबी मरीजों को अब मिलेंगे एक हजार रुपए:अच्छे पोषण को लेकर धनराशि बढ़ाई, एक नवम्बर के बाद वाले रजिस्ट्रर्ड मरीजों को मिलेगा लाभ

चूरू : चूरू में टीबी मुक्त जिले की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से नवाचार किया जा रहा है। इसके चलते अब टीबी के मरीजों को 500 रुपए की जगह एक हजार रुपए दिए जाएंगे।

सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि साल 2025 तक जिले को क्षय मुक्त बनाने के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट दृढ़ संकल्पित है। क्षय (टीबी) मुक्त जिले की परिकल्पना को साकार करने के लिए विभाग की ओर से विभिन्न नवाचार किए जा रहे हैं। इस संदर्भ में टीबी के नए मरीजों को अच्छे पोषण के उद्देश्य से उनकी पोषण धनराशि बढ़ाने का ऐलान किया गया है। अब तक निक्षय पोषण योजना के तहत प्रति महीने 500 रुपए की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाती थी, लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर एक हजार रुपए कर दी गई है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि टीबी मरीजों को अगर बेहतर पोषण मिले तो वह जल्द स्वस्थ हो सकते हैं। इसी क्रम में निक्षय पोषण योजना के तहत नवीन राशि एक नवम्बर 2024 से प्रभावी हो गई है। एक नवम्बर के बाद जो भी टीबी के नए मरीज निक्षय पोर्टल पर रजिस्ट्रर्ड होंगे। उन्हे योजना के तहत एक हजार रुपए प्रतिमाह उनके खाते में ट्रांसफर होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62