[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के लक्ष्मणगढ़ में बाजार बंद:बस हादसे में जान गंवाने वालों को न्याय दिलाने की मांग, 16 लोगों की हुई थी मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के लक्ष्मणगढ़ में बाजार बंद:बस हादसे में जान गंवाने वालों को न्याय दिलाने की मांग, 16 लोगों की हुई थी मौत

सीकर के लक्ष्मणगढ़ में बाजार बंद:बस हादसे में जान गंवाने वालों को न्याय दिलाने की मांग, 16 लोगों की हुई थी मौत

सीकर : सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में 29 अक्टूबर को हुए भीषण बस हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि देने और परिजनों के लिए न्याय की मांग को लेकर शनिवार को सयुंक्त व्यापार मंडल की ओर से लक्ष्मणगढ़ बंद रखा गया। दैनिक जरूरतों की दुकान बंद रही। गलियों-चौराहा में लोगों की चहल-पहल भी बंद है।

लोगों ने दोपहर को 16 मृतकों को सामूहिक श्रद्धांजलि दी। वहीं बंद को लेकर सीकर संभाग व्यापार संघ, जिला सीकर व्यापार महासंघ, अभिभाषक संघ और माकपा ने समर्थन दिया। वहीं व्यापारियों ने सोशल मीडिया पर मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद करने के लिए अभियान चलाया। क्राउड फंडिंग के जरिए उनको राहत दिलाने का भरोसा दिलाया। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

हादसे के बाद से नवलगढ़-सालासर प्राइवेट बस यूनियन और ग्रामीणों के बीच पिछले एक सप्ताह से चल रहा गतिरोध प्रशासन की मध्यस्थता के बाद शुक्रवार को समाप्त हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति के बाद नवलगढ़-सालासर रोड पर प्राइवेट बसों का संचालन फिर से शुरू हो गया। दोनों पक्षों में सात बिंदुओं पर सहमति बनी थी। आज से इस रूट पर चलने वाली बसों में स्टूडेंट्स के आईडी कार्ड दिखाने पर किराया आधा लगेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62