[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्री राज्यवर्धन सिंह की मीटिंग में कुल्हाड़ी लेकर घुसा युवक:पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ शुरू, राठौड़ बोले – कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों का आरक्षण बंद किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंत्री राज्यवर्धन सिंह की मीटिंग में कुल्हाड़ी लेकर घुसा युवक:पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ शुरू, राठौड़ बोले – कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों का आरक्षण बंद किया

मंत्री राज्यवर्धन सिंह की मीटिंग में कुल्हाड़ी लेकर घुसा युवक:पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ शुरू, राठौड़ बोले - कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों का आरक्षण बंद किया

झुंझुनूं : केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह प्रोग्राम एक व्यक्ति कुल्हाड़ी पहुंच गया। पुलिस की नजर पड़ते ही शख्स को हिरासत में ले लिया गया। मंत्री मंत्री राज्यवर्धन सिंह झुंझुनूं के शहीद स्मारक में पूर्व सैनिकों के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शामिल होने झुंझुनूं आए थे।कुल्हाडी लेकर प्रोग्राम पहुंचे पहुंचे व्यक्ति को जिस वक्त पकड़ा गया उस समय मंत्री राज्यवर्धन संबोधित कर रहे थे।

पुलिस ने हिरासम में लिया, पूछताछ शुरू
पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ शुरू

युवक काफी देर से पूर्व सैनिकों के बीच कुर्सी पर बैठा था। लेकिन पुलिस को भनक तक नहींं लगी। हालांकि जैसे ही पता चला पुलिस ने युवक को दबोच लिया। कुल्हाड़ी को जब्त कर युवक को थाने ले गई। कोतवाली पवन चौबे ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।

राठौड़ बोले - कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों का आरक्षण बंद किया
राठौड़ बोले – कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों का आरक्षण बंद किया

गर्व महसूस करता हूं

वहीं पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि झुंझुनूं की धरती पर आकर हमेशा गर्व महसूस होता है। पूर्व सैनिकों का प्रेम भाव यहां होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेश में काम किया है, काम बोलता है। केवल नारे नहीं, जिस समय जिम्मेदारी दी थी, उस समय अपनी जिम्मेदारी छोड़ने वाली कांग्रेस पार्टी पूरा प्रदेश देख चुका है।

शहीद स्मारक में दिवाली स्नेह मिलन के कार्यक्रम में पूर्व सैनिक हुए इकठ्ठा
शहीद स्मारक में दिवाली स्नेह मिलन के कार्यक्रम में पूर्व सैनिक हुए इकठ्ठा

देश और प्रदेश के अंदर जो पार्टी बार बार रिपिटि हो हो रही है वह भारतीय जनता पार्टी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नया राजनीतिक युग लेकर आए है। जनता ने उसको दिल खोलकर स्वीकार किया है। भाजपा पूर्व सैनिकों के लिए सम्मान के लिए लड़ती आ रही है। वन रैंक वन पेंशन लेकर आई, सर्जिकल स्ट्राइक करके दुश्मनां का दिल दहला दिया। पार्टी के प्रमुख नेता हर दिवाली सरहद पर सैनिकों के साथ बिताते है, ऐसी पार्टी के साथ हमारे पूर्व सैनिक भी है।

कांग्रेस ने आरक्षण खत्म किया

उन्हांने कांग्रेस सरकार पूर्व सैनिकां के आरक्षण का बंद करने आ आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व सैनिकों को मिलने वाले आरक्षण को बंद कर दिए थे, कुछ परेशानिया खड़ी कर दी है। सुप्रीम कोर्ट और हाइकोर्ट और एनसीईटी से लिखवाकर दे दिया कि सैनिक का जो टीचर को कोर्स होता है, उसे मान्यता नहीं दे। इसके लिए हमने कमेटी बैठा दी है। इको बैलेंस कर दिया है। डीओपी और विभाग ने उसे अप्रूव कर दिया है। कैबिनेट में लेकर आ रहे है, 2022 की भर्ती को इसी कारण से रोका हुआ है। जब कैबिनेट अप्रूव करेगा, उसके बाद में हम उसको लागू करेंगे, हमारे जो पूर्व सैनिक है, उनका आरक्षण यथावत रहेगा। उनकी भर्ती होगी, टीचर बनने के बाद में वो एक कोर्स कर सकेंगे, जिससे उनकी एनसीईटी से बराबरी हो जाए। उन्हांने कहा भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिको की जो भी सुविधाए थी, उसे यथावत रखेगी तथा और भी बेहतर करेगी।

हर तहसील में होना चाहिए शहीद स्मारक

केबिनेट मंत्री राठौड़ ने कहा कि हर तहसील शहीद स्मारक होना चाहिए। ये बात हमने केबिनेट में उठाई है कि हर तहसील में 1 एकड़ जमीन होनी चाहिए। जिस तरह दिल्ली में शहीद स्मारक बनाया है, उसी मॉर्डल और रूप से हर तहसील के अंदर एक शहीद स्मारक बने। जिसके अंदर पुलिस, फौजी, बीएसफ के जवानां के नाम दर्ज होने चाहिए। वहा पर लाइब्रेरी भी बननी चाहिए। आज जिस तरह से हम शहीद स्मारक में बैठे है, उसी तरह से हर तहसील में पूर्व सैनिकां की बैठने की जगह हो सकती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62