[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माता-पिता खेत में गए, वापस लौटे तो बेटी गायब:18 साल की युवती भी नहीं मिली, गुमशुदगी दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

माता-पिता खेत में गए, वापस लौटे तो बेटी गायब:18 साल की युवती भी नहीं मिली, गुमशुदगी दर्ज

माता-पिता खेत में गए, वापस लौटे तो बेटी गायब:18 साल की युवती भी नहीं मिली, गुमशुदगी दर्ज

सीकर : सीकर जिले के दो अलग-अलग थाना इलाके में नाबालिग और युवती की गुमशुदगी के मामले सामने आए हैं। नाबालिग घर से बिना बताए कहीं चली गई, तो युवती घरवालों को सुबह घर पर नहीं मिली। दोनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है।

6 दिन से गायब 16 साल की नाबालिग

सीकर के बलारां क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया वह 29 अक्टूबर को अपनी पत्नी के साथ खेत में चले गए थे। घर पर उनकी 16 साल की बेटी और बच्चे थे। शाम को जब वह लोग वापस लौटे तो बेटी घर पर नहीं मिली। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।

इसी तरह सीकर के सदर थाना इलाके में भी युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि 3 नवंबर की रात उनकी 18 साल की बेटी खाना खाकर सो गई। जब सुबह 5 बजे उठकर देखा तो बेटी घर पर नहीं मिली। जिसकी परिवार ने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62