[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीलवा में खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ:कब्बड्डी में भिवानी ने कारोली की टीम ने हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीलवा में खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ:कब्बड्डी में भिवानी ने कारोली की टीम ने हराया

बीलवा में खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ:कब्बड्डी में भिवानी ने कारोली की टीम ने हराया

खेतडी : खेतडी उपखंड के बीलवा पंचायत के टीलावाली गांव में सोमवार को नवयुवक मंडल की ओर से खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि शंकर बीलवा थे, जबकि अध्यक्षता मुकेश पोषवाल ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि शंकर बीलवा ने कहा कि आज के समय में युवा परंपरागत खेलों से दूर होता जा रहा है। इस प्रकार के खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने में बेहतर अवसर मिल पाते हैं। अधिकांश गांवों में खेल की सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मौका नहीं मिल पाता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए तथा गांव-गांव में खेलों का माहौल बनाकर उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं से युवाओं को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच भिवानी व कारोली की टीम के बीच खेला गया, जिसमें भिवानी ने कारोली हरा दिया। प्रतियोगिता में 15 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान सौ व चार सौ मीटर दौड़, ऊंची कूद, वालीवाल आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन करवाया जाएगा।

इस मौके पर नागेश चौधरी, नौरंग लाल, इंद्राज सिंह, सहीराम, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, लीलाराम, विजेश कुमार, महेश कुमार, मोहर सिंह, अनिल कुमार, जयवीर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62