[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाड़ा से लापता बच्चा दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला:चार दिन पहले लापता हुआ था, पुलिस ने डिटेन कर परिजनों को सुपुर्द किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाड़ा से लापता बच्चा दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला:चार दिन पहले लापता हुआ था, पुलिस ने डिटेन कर परिजनों को सुपुर्द किया

मेहाड़ा से लापता बच्चा दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला:चार दिन पहले लापता हुआ था, पुलिस ने डिटेन कर परिजनों को सुपुर्द किया

मेहाड़ा : मेहाड़ा थाना क्षेत्र के बांसियाल गांव से चार दिन पहले लापता हुए बच्चे को पुलिस ने सोमवार को दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने बच्चे को दिल्ली के रेलवे स्टेशन से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

थानाधिकारी सरदारमल चौधरी ने बताया कि बांसियाल निवासी सत्येंद्र ने एक नवंबर को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि उसका बेटा नवीन कुमार 28 अक्टूबर को घर से बिना बताए कहीं चला गया। इस दौरान परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। रिश्तेदारी, पहाड़ी क्षेत्र में खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

थाने में मामला दर्ज होने के बाद सीकर एसपी भूवन भूषण यादव के निर्देश पर एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने एक विशेष टीम का गठन कर बच्चे का सुराग लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस की टीम ने अपहृत बालक की तलाश में मेहाड़ा जाटुवास, शिमला, निजामपुर के ईंट भट्ठे, होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। वहीं हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

इस दौरान पुलिस ने हरियाणा व दिल्ली की स्पेशल टीमों से सम्पर्क कर बच्चे के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मेहाड़ा थाना क्षेत्र से लापता हुआ बच्चा दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर है। इस दौरान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा बच्चों की जानकारी जुटाकर उसे बरामद कर लिया। पुलिस की टीम ने बच्चे को थाने लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

थानाधिकारी ने बताया कि बच्चे के लापता होने को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति यदि इस वारदात में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में थानाधिकारी सरदारमल चौधरी, एएसआई ताराचंद, एचसी हरिराम, सागरमल, कॉन्स्टेबल बनवारीलाल आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62