[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में टोल बूथ पर तोड़फोड़ और हत्या के प्रयास के मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में टोल बूथ पर तोड़फोड़ और हत्या के प्रयास के मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

सूरजगढ़ में टोल बूथ पर तोड़फोड़ और हत्या के प्रयास के मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

सूरजगढ़ : झुंझुनूं में एक महीने पहले चिड़ावा रोड पर रघुनाथपुरा टोल बूथ पर तोड़फोड़-मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया- 6 अक्टूबर को टोलकर्मी सीकर निवासी भानूप्रताप राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दी थी। बताया था कि 6 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे स्वामी सेही निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी, प्रीतम, लाखू के पास ढाणी निवासी अजय बन्ना, चिड़ावा निवासी जैकी, अगवाना निवासी नागराज राजपूत, पिचानवासी निवासी राकेश गुर्जर ने हमला कर दिया।

बदमाश 6 पिकअप, बोलेरो और कैंपर गाड़ियों से आए थे। उन्होंने टोलकर्मियों से मारपीट की, जान से मारने की नीयत से गाड़ियां दौड़ाईं और तोड़फोड़ की।

इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड

गिरफ्तार किए गए पांच में से तीन आरोपियों का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। जानकारी के अनुसार नागेश उर्फ नागराज के खिलाफ सूरजगढ़ व सिंघाना थाने में आधा दर्जन मामले शराब तस्करी, पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में दर्ज हैं।

इनामी बदमाश प्रीतम उर्फ ढिल्लू के खिलाफ भी पांच मामले मंड्रेला, सूरजगढ़ व हमीरवास चूरू थाने में मारपीट व हत्या की कोशिश आदि धाराओं में दर्ज हैं। दीपेंद्र सिंह उर्फ हुड्डा के खिलाफ भी सूरजगढ़ थाने में हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज है।

सीसीटीवी भी आया था सामने

वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसमें बदमाशों ने आधा दर्जन गाड़ियों में सवार होकर टोल बूथ पर काफी देर तक हंगामा मचाया। एक बाइक समेत कई शीशे फोड़े। टोल का बैरियर भी तोड़ा और फिल्मी अंदाज में गाड़ियां दौड़ाते हुए टोलकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की थी। घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई थी।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने10 हजार के इनामी बदमाश स्वामी सेही निवासी प्रीतम कुमार उर्फ ढिल्लू पुत्र विनोद कुमार जाट (23) तथा उसके चार साथी बलौदा निवासी दीपेंद्र सिंह उर्फ हुड्डा पुत्र दलीप सिंह राजपूत (20), चिड़ावा निवासी जय सिंह उर्फ जैकी पुत्र राजेश धानक (26), अगवाना खुर्द निवासी नागेश उर्फ नागराज पुत्र हजारी सिंह राजपूत (26), जैतसीसरिया चूरू हाल अड़ूका निवासी अजय सिंह उर्फ अज्जू बन्ना पुत्र उमेद सिंह राजपूत (27) को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad