[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध ओवरलोडिंग पर बगड़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो डंपर जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध ओवरलोडिंग पर बगड़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो डंपर जब्त

अवैध ओवरलोडिंग पर बगड़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो डंपर जब्त

झुंझुनूं : जिले में अवैध ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से बगड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोड डंपरों को जब्त कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी (IPS) के निर्देशानुसार, बगड़ थाना पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए यह कदम उठाया। पुलिस थाना बगड़ की टीम ने गश्त के दौरान कंकरीट और क्रेशर सामग्री से भरे दो डंपरों को रोका और जांच की। दोनों वाहनों में ओवरलोड सामग्री पाए जाने के कारण, उन्हें मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त कर लिया गया। इसके अलावा, परिवहन विभाग को सूचित कर डंपरों के खिलाफ ओवरलोडिंग के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने कहा कि जिले में अवैध ओवरलोडिंग और खनन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इस तरह के उल्लंघनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62