[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हीरवाना गौशाला में अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हीरवाना गौशाला में अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु

हीरवाना गौशाला में अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  भरत सिंह कटारिया

ककराना-उदयपुरवाटी : श्री कृष्ण गौशाला चंवरा हीरवाना में राधा कृष्ण मंदिर में गुरुवार को बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में अन्नकूट प्रसादी का आयोजन हुआ।सर्वप्रथम गोवर्धन की पूजा कर अन्नकूट का भोग लगाकर भगवान की महाआरती की गई, साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।गौशाला में बच्चों के खिलोने की दुकानें लगने से कार्यक्रम मेलामय हो गया। महाराज ने बताया कि हर वर्ष दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पर्व पर बामलास धाम में तथा तीसरे दिन हीरवाना गौशाला में अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया जाता है। कि बहुत से साधु संत और विद्वान लोग गोवर्धन पूजा से पहले बाजरे और मूली का सेवन नहीं करते हैं। इस समय नया अनाज निकलता है तो सर्वप्रथम भगवान को प्रसाद का भोग लगाते हैं। मान्यता है कि गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट का प्रसाद खाने से एलर्जी जैसे असाध्य रोगों से छुटकारा मिलता है। इस दौरान मोहन दास महाराज, गोशाला अध्यक्ष शीशराम खटाणा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़, सचिव अध्यापक हीरालाल, मुकेश दाधीच, जगदीश प्रसाद महरानियां, सुशील कुमार शर्मा, भाता राम रावत, सत्यवीर शर्मा, निवास रावत, गिरिराज स्वामी, श्याम सुंदर कुमावत, जगता राम पोसवाल, सुमेर गोठवाल, बालकिशन शर्मा, कन्हैयालाल रावत, जयकिशन शर्मा, राजेश शर्मा, सत्यवान चाहर, विक्रम सैनी, विजेन्द्र लमोड़, शीशराम स्वामी, महावीर खरबास सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62