[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुकानदार से मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग:सुजानगढ़ में व्यापारियों ने दिया धरना, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

दुकानदार से मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग:सुजानगढ़ में व्यापारियों ने दिया धरना, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

दुकानदार से मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग:सुजानगढ़ में व्यापारियों ने दिया धरना, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

सुजानगढ़ : दीपावली के त्योहार पर गुरुवार शाम को एक दुकान पर असामाजिक तत्वों द्वारा बदमाशी करने की घटना को लेकर शुक्रवार को शहर के व्यापारियों और हिन्दू संगठनों ने कोतवाली थाने पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि गुरुवार की शाम तिरुपति बालाजी मन्दिर के सामने एक दुकान पर कुछ असामाजिक तत्व आए और वहां दुकानदारों के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने फोन करके दर्जनों लोगों को वहां बुला लिया और व्यापारी की दुकान पर तोड़फोड़ भी की।

मामले को लेकर व्यापारी अशोक कुमार ढाका ने बताया कि दीपावली की शाम कुछ औरतें उसकी दुकान पर आई। वो सामान नहीं खरीद कर टाइम पास कर रही थी। अशोक ने उनको टोकते हुए वहां से जाने के लिए कहा। कुछ देर बाद कासम, सोहिल और शौकत चालीस पचास जनों के साथ वहां पहुंचे और सामान में तोड़फोड़ कर लूटपाट की। आस पड़ौस के व्यापारियों के आने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

व्यापारियों का कहना था कि एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो शनिवार को बाजार में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर कोतवाली थाना इंचार्ज धर्मेंद्र मीणा ने आश्वासन दिया कि घटना के जिम्मेदार आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस दौरान सुभाष पारीक, नरेन्द्र भाटी, बुधराम गुलेरिया, राजकुमार बेड़ा, गिरधारीलाल बुगालिया, राजेश सुंदरिया, कमल दाधीच, राजकुमार पारीक, विमल गोदारा, मोहित बोचीवाल, अरविन्द सोनी, प्रकाश भार्गव, पार्षद मनोज पारीक और दीनदयाल पारीक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62