[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव को प्रचार अभियान तेज:नुक्कड़ सभा और घर-घर जनसंपर्क में जुटे, स्टार प्रचारकों का इंतजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव को प्रचार अभियान तेज:नुक्कड़ सभा और घर-घर जनसंपर्क में जुटे, स्टार प्रचारकों का इंतजार

झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव को प्रचार अभियान तेज:नुक्कड़ सभा और घर-घर जनसंपर्क में जुटे, स्टार प्रचारकों का इंतजार

झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव के मतदान की तारीख पास आ रही है। वैसे- वैसे उम्मीदवारों का प्रचार अभियान तेज होने लगा है। प्रत्याशी अब घर- घर प्रचार और गांव व वार्डों में नुक्कड़ सभा करने में जुट गए हैं। प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान को धार देना शुरू कर दिया है। कोई प्रत्याशी धार्मिक स्थलों पर पहुंच पूजा-अर्चना कर लोगों से संपर्क कर रहे हैं तो कोई घर- घर दस्तक देकर वोट की अपील करते दिखाई पड़ रहे हैं।

लाउड स्पीकर से गूंज रहे तराने, स्टार प्रचारकों का इंतजार
लाउड स्पीकर से गूंज रहे तराने, स्टार प्रचारकों का इंतजार

वेडिंग सीजन होने से प्रत्याशी हर शादी अटेंड करने से भी पीछे नहीं हट रहे है। विधानसभा उप चुनाव का प्रचार अभियान अब शहर और कस्बों से निकलकर गांव- ढाणी तक पहुंच गया है। गांवों में सुबह से रात तक प्रत्याशियों के पहुंचने का दौर जारी है। प्रत्याशी गांवों में पहुंचकर चौपाल पर अपनी बात रख रहे हैं। यह दौर देर रात तक जारी रहता है।

गांव ने चुनाव प्रचार करते कांग्रेस प्रत्याशी
गांव ने चुनाव प्रचार करते कांग्रेस प्रत्याशी

बड़े नेताओं का इंतजार

प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को चुनावी माहौल गरमाने के लिए अपने स्टार प्रचारकों के दौरे तय होने का इंतजार है। अभी तक इन दलों के बडे नेता प्रचार अभियान में दिखाई नहीं पड़ रहे थे। हालांकि नामांकन वाले दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की झुंझुनूं में सभा हुई थी। लेकिन कांग्रेस में अभी तक कोई बड़ा नेता जिले में नहींं आया है।

लाउड स्पीकर पर गूंज रहे तराने

प्रचार अभियान में प्रत्याशी लोगों का ध्यान आकर्षित करने और अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए अलग- अलग तरीके अपना रहे हैं। शहरों में प्रत्याशी प्रचार में ढोल का सहारा ले रहे हैं। वहीं गांव व ढाणियों में वाहनों पर लाउड स्पीकर पर पार्टी व उम्मीदवारों के समर्थन में तरानों की गुंज सुनाई पड़ने लगा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62