[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रंजिश को लेकर व्यक्ति की हत्या:शराब तस्करी और बिक्री को लेकर हुआ था विवाद, ठेके पर था सेल्समैन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रंजिश को लेकर व्यक्ति की हत्या:शराब तस्करी और बिक्री को लेकर हुआ था विवाद, ठेके पर था सेल्समैन

रंजिश को लेकर व्यक्ति की हत्या:शराब तस्करी और बिक्री को लेकर हुआ था विवाद, ठेके पर था सेल्समैन

चूरू : चूरू जिले के सिद्धमुख थाना क्षेत्र के ढाणी बड़ी में शराब तस्करी और बिक्री की रंजिश में एक व्यक्ति को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने और मारपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मारपीट कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिद्धमुख पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया।

सिद्धमुख थानाधिकारी रामकरण सिद्धू ने बताया कि ढाणी बड़ी निवासी संदीप कुमार (21) ने रिपोर्ट दी कि बुधवार को गांव के किसी व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि तुम्हारा पिता जयपाल मृत हालत में विनोद के शराब ठेके के पास पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता का शव झड़ियों में पड़ा हुआ है। मुंह और नाक से खून आया हुआ था। माथे पर चोट के निशान भी थे। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके पिता को गांव के विनोद ने अपने खेत में काम करवाने के लिए बुलाया था। जयपाल अभी शराब ठेके में सेल्समैन का कार्य कर रहा था। गांव में विनोद की चार साल से अनबन चल रही थी। शराब बिकने नहीं देने के कारण रंजिश को लेकर विनोद ने उसे तीन साल पहले जान से मारने की नीयत से घेराबंदी की थी, लेकिन जैसे तैसे निकाल कर बच गया।

रिपोर्ट में बताया कि करीब दो महीने पहले विनोद ने उसके चाचा बलवान के घर जाकर धमकी दी थी कि संदीप लोगों को अन्य जगह से शराब लाकर देता है। इसी रंजिश को लेकर विनोद उसके पिता को अपने खेत में काम करवाने के बहाने बुलाकर ले गया। जहां उसके पिता को शराब में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और बेहोश कर दिया। उसको जान से मारने की नियत से मारपीट कर हत्या कर दी। आरोपी विनोद ने उसके पिता के शव को अपने शराब ठेके के पास से दो तीन अन्य लोगों के साथ ठेके से 20 कदम दूरी पर फेंक दिया, ताकि शव को आते जाते राहगीर ना देख सकें। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62