सड़क हादसे में एक युवक घायल:बीलवा के पास मोड पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक
सड़क हादसे में एक युवक घायल:बीलवा के पास मोड पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बीलवा पंचायत के टीलावाली से जसरापुर जाने वाली सड़क पर मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसे नीमकाथाना रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार राजगढ़ (चूरू) निवासी आनंद कुमार (26) पुत्र हरिसिंह अपनी बाइक पर सवार होकर रसूलपुर से राजगढ़ जा रहा था। जब वह टीलावाली के पास पहुंचा, तो मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को बुलाया। सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट महेश कुमार और ईएमटी सुरज्ञान सिंह मौके पर पहुंचे तथा घायल आनंद कुमार को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में पहुंचाया।
सिर और पैर में चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे नीमकाथाना रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर आनंद कुमार के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी प्राप्त की। आनंद कुमार ने बताया कि वह अपनी बुआ के यहां रिश्तेदारी में आया था और लौटते समय मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर एएआई देवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043792


