[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फुटेज देख हुई पैंथर की आशंका, सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने बताया कुत्ता था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

फुटेज देख हुई पैंथर की आशंका, सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने बताया कुत्ता था

फुटेज देख हुई पैंथर की आशंका, सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने बताया कुत्ता था

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

बगड़ : झुंझुनूं के मुख्य बाजार में लेपर्ड की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। दोनों टीमें मौके पर पहुंच गईं। सीसीटीवी देखा तो इसमें यह कुत्ता निकला। मामला शहर के बगड़ा थाना इलाके का है। घटना शनिवार रात 8 बजे की है।

दरअसल बगड़ इलाके के मेन मार्केट के पास मेड़तिया हाउस में लेपर्ड होने की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई थी। इसके बाद मौके पर बगड़ थाना पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गए। सीसीटीवी और पग मार्क देखने के बाद वन विभाग के कर्मचारी बोले- जिसे लेपर्ड समझ रहे हो, वह कुत्ता है।

फुटेज देख हुई पैंथर की आशंका - Dainik Bhaskar
फुटेज देख हुई पैंथर की आशंका

गाय के मुंह से बह रहा था खून

जानकारी के अनुसार- मेड़तिया हाउस परिसर में एक घर के बाहर गाय खूंटे से बंधी थी। अचानक गाय तेज आवाज में रंभाने लगी। यह सुन घर वालों ने बाहर आकर देखा तो गाय के मुंह से खून बह रहा था। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो उसमें उन्हें एक जानवर को देख लेपर्ड होने की आशंका हुई। घर के सदस्यों ने इसकी सूचना नगर पालिका चेयरमैन गोविंद सिंह राठौड़ को दी।

चेयरमैन ने पुलिस और वन विभाग को इलाके में लेपर्ड होने की सूचना दी।

टीम ने पागल कुत्ते को मार डाला

बागड़ थाना इंचार्ज हेमराज मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आई तो बड़ी संख्या में इलाके के लोग भी जुट गए। मेड़तिया हाउस से कुछ ही दूरी पर एक पागल कुत्ता घूम रहा था। जिसे मार दिया गया।

कुछ देर बाद वन विभाग से रेंजर अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पग मार्क व सीसीटीवी फुटेज देखकर बताया कि जो जानवर नजर आ रहा है वह लेपर्ड नहीं कुत्ता है। इसी ने गाय पर हमला किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

सीसीटीवी फुटेज

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77