[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कबीरसर में मंदिर के सामने बनाए शौचालय को हटवाने महंत की अध्यक्षता में हुई बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

कबीरसर में मंदिर के सामने बनाए शौचालय को हटवाने महंत की अध्यक्षता में हुई बैठक

ग्रामीणों ने दी चेतावनी, मंदिर के सामने बनाया गया शौचालय दो दिन में नहीं हटाया तो करेंगे आंदोलन

बिसाऊ : कबीरसर गांव में करणी माता के मंदिर के सामने बनाए गए अवैध शौचालय को हटवाने के लिए गणेश नाथ आश्रम बिसाऊ के महंत रविनाथ की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। महंत का कहना है कि अगर जिला प्रशासन ने कबीरसर में करणी माता मंदिर के सामने अवैध रूप से बनाए गए शौचालय के मामले में सोमवार तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र सिंह तोलियासर आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि कबीरसर गांव में करणी माता मंदिर के सामने अवैध रूप से बनाए गए शौचालय के मामले को लेकर मंदिर के पुजारी आवड़दान सिंह चारण, गांव के चारण समाज सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर, देवस्थान मंत्री, बिसाऊ तहसीलदार, थानाधिकारी, पंचायत और सरपंच सहित प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन इस मामले में किसी भी स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

इस मामले को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग घायल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77