[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नहर का पानी मिला तो किसानों की दशा बदल जाएगी:किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ऋण लेने वाला नहीं देने वाला बनेगा किसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नहर का पानी मिला तो किसानों की दशा बदल जाएगी:किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ऋण लेने वाला नहीं देने वाला बनेगा किसान

नहर का पानी मिला तो किसानों की दशा बदल जाएगी:किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ऋण लेने वाला नहीं देने वाला बनेगा किसान

सीकर : चौधरी चरण सिंह ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में पूर्व सांसद किसान मसीहा चौधरी कुंभाराम आर्य की 29वीं पुण्यतिथि सीकर के गोपाल सदन में मनाई गई। इस दौरान किसानों व किसान नेताओं ने कुंभाराम आर्य के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संबोधित करते हुए किसान नेता।
संबोधित करते हुए किसान नेता।

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा- जिस दिन किसान को फसल का दाम और खेत को पानी मिल जाएगा उस दिन किसान ऋण लेने वाला नहीं ऋण देने वाला बन जाएगा। उस दिन देश के ललाट पर किसानों की आत्महत्या का लगा हुआ कलंक धुल जाएगा। देश अर्थव्यवस्था में विश्व में नंबर-1 बन जाएगा।

कार्यक्रम में किसान नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में किसान नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

रामलाल जाट ने कहा- चौधरी कुंभाराम आर्य आज हमारे बीच तो नहीं है लेकिन उनके विचार आज भी जिंदा है। उनके विचारों से जो प्रेरणा मिलती है उनकी चर्चा नहीं की जा सकती। उनके विचार सबको प्रेरणा, ऊर्जा और दिशा देते हैं। उन्होंने कहा- जिस दिन यमुना का पानी शेखावाटी को मिल गया उस दिन शेखावाटी की दिशा और दशा बदल जाएगी।

चौधरी कुंभाराम आर्य की पौत्री अनुष्का आर्य ने कहा- चौधरी कुंभाराम किसानों के मसीहा थे। उन्होंने हमेशा किसानों के हित की बात और उनके लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम में बीकेयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर सेवार्थी, सीकर संभाग नहर लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष भोलाराम चौधरी, सुजला शेखावाटी समिति के अध्यक्ष दयाराम महरिया, कृषि वैज्ञानिक मोहनराम सुंडा, समाजसेविका डॉ. वंदना शेरावत चाचा पूरणमल सुंडा, बीकेयू जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह जाखड़ शाहिद अनेक किसान नेता व किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet