[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा पचनिष्ठाओ के आधार पर चलने वाली पार्टी है इसलिए हर व्यक्ति भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है ओम सारस्वत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा पचनिष्ठाओ के आधार पर चलने वाली पार्टी है इसलिए हर व्यक्ति भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है ओम सारस्वत

भाजपा पचनिष्ठाओ के आधार पर चलने वाली पार्टी है इसलिए हर व्यक्ति भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है ओम सारस्वत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बसत शर्मा ने राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत व पूर्व लघु उघोग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक दौलत तंवर, विमला जोशी, श्रीराम पीपलवा, चन्द्रप्रकाश शर्मा को सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय सदस्य बनाया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान का कार्यक्रम चल रहा है पहले साधारण सदस्य अभियान चला और अब सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है। सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में सक्रिय सदस्य बनकर एवम् प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सक्रिय सदस्य बनकर देश व प्रदेश में इस अभियान की शुरूआत की। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है प्रत्येक चार वर्ष के बाद पार्टी यह सक्रियता अभियान चलाती है। उन्होने कहा कि चूरू जिले में अब तक एक लाख 70 हजार साधारण सदस्य बन चुके है जो कि प्रदेश में जिलो की दृष्टि से दुसरे पायदान पर है। उन्होने कहा कि इसी क्रम में सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यक्रम भी पूर्ण जोश व उत्साह के साथ चलेगा। उन्होने कहा भाजपा पंचनिष्ठाओं के आधार पर चलने वाली पार्टी है। इसलिए हर व्यक्ति भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है।

इस अवसर पर लघु उघोग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सहसंयोजक दौलत तंवर ने सक्रिय सदस्य बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुऐ कहा कि भाजपा का सदस्य होना अपने आप में गौरव की बात है। आज पुनः भाजपा का सक्रिय बनकर हम सब कार्यकर्ता मिलकर भाजपा की नितियों को आम जन तक पहुचायेगे। देश व प्रदेश की लोककल्याणकारी नितियो को धरातल पर लागू करेगे एवम् विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचे इस कार्य को सुगमता से पूर्ण करने का प्रयास करेगे।

कार्यक्रम में बोलते हुऐ जिलाध्यक्ष बंसत शर्मा ने कहा कि जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान भी सफलता पूर्वक चल रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओ को यह विश्वास है कि जिस प्रकार साधारण सदस्यता अभियान में चूरू ने कार्य किया उसी प्रकार इस अभियान में भी कार्यकर्ता मेहनत से कार्य करेगे।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, विमल जोशी, श्रीराम पीपलवा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, गोगराज सैनी, जयपाल सिंह टकणेत, ओमप्रकाश इन्दोरिया, आकाश सैनी व मनोज तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet