[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौधरी कुंभाराम आर्य के मुर्ति अनावरण कार्यक्रम को कांग्रेसीकरण करने के विरोध में भाजपा की प्रेस वार्ता।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चौधरी कुंभाराम आर्य के मुर्ति अनावरण कार्यक्रम को कांग्रेसीकरण करने के विरोध में भाजपा की प्रेस वार्ता।

चौधरी कुंभाराम आर्य के मुर्ति अनावरण कार्यक्रम को कांग्रेसीकरण करने के विरोध में भाजपा की प्रेस वार्ता।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर विधायक हरलाल सहारण ने अपने चूरू आवास पर प्रेसवार्ता की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नोरंग वर्मा, प्रधान दीपचन्द राहड़, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, चेतराम सहारण, राकेश थालोड़, पवन गुर्जर, अश्विनी बुडानिया, मनोज गढ़वाल, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, सोशल मीडिया जिला संयोजक रमेश शर्मा, महेश मिश्रा, रवि दाधीच, उपस्थित रहे।

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने कुंभाराम फाउडेशन के पदाधिकारियों पर इस कार्यक्रम का कांग्रेसीकरण करने का आरोप लगाते हुऐ कहा कि चौधरी कुंभाराम आर्य सभी समाज व बिरादरियों को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। उन्होने कहा कि चौधरी कुंभाराम आर्य की राजनिती गरीब किसान व मजदूर के विकास करने की राजनिती थी। उन जैसे महान राजनैता के कद को बौना करने का प्रयास कांग्रेस कर रही है जो कि निंदनिय है। उन्होने कहा कि चौधरी कुंभाराम आर्य व्यापक जनाधार वाले नेता थे। कांग्रेस ने उनकी टिकट काट ली परन्तु उन्होनेद निर्दलिय चुनाव लड़कर जीता और कांग्रेस को मजबूरी में उन्हे मंत्री बनाना पड़ा। परन्तु कांग्रेस ने उनका हर समय अपमान किया अतं में गरीब व किसान के हित के लिए उन्होने कांग्रेस का छोडकर अपनी अलग पार्टी बनाई। जिसको व्यापक जन समर्थन मिलना यह दर्शाता है कि वे कितने बडे़ नेता थे। उन्होने कांग्रेस पर ओछी राजनिती करने का आरोप लगाते हुऐ कहा कि चूरू के विभिन्न दलो के नेताआें को इस कार्यक्रम में बुलाया जाना चाहिए था परन्तु पता नही किसके ईशारे पर केवल कांग्रेस के नेताओं को ही कार्यक्रम में बुलाया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता नोंरग वर्मा ने कहा कि चौधरी कुंभाराम आर्य ने सदा गरीब व पिछड़े लोगो को राजनिती में मौका दिया। उनके हित के लिए काम किया परन्तु कांग्रेस ने उन जैसे बड़े नेता की राजनिती हत्या की परन्तु चौधरी कुंभाराम आर्य का नाम आज हर प्रदेश के व्यक्ति के दिलो में सम्मान के साथ अंकित है।

कार्यक्रम में प्रधान दीपचन्द राहड़ ने कहा कि कांग्रेस किसान विरोधी रही है और चौधरी कुंभाराम आर्य जैसे महान समाज सुधारक का अपमान करके कांग्रेस ने इस बात को और भी पुष्ठ किया है।

इस अवसर पर उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल ने कहा कि चौधरी कुंभाराम आर्य का जीवन हम सब के लिए प्रेरणा देने वाला है। उन जैसा विराट व्यक्तित्व का व्यक्ति किसी दल विशेष की सीमा में नही बंध सकता बल्कि ऐसे नेता हर समाज के नेता होते हैं

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet