भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रणवां चुनाव सह-अधिकारी नियुक्त:उपचुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका, भाजपा नेताओं ने दी बधाई
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रणवां चुनाव सह-अधिकारी नियुक्त:उपचुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका, भाजपा नेताओं ने दी बधाई
सीकर : भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के. लक्ष्मण ने राजस्थान में संगठनात्मक चुनाव हेतु चुनाव अधिकारियों की घोषणा की है। डॉ. के लक्ष्मण ने राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की अनुशंसा पर सूची जारी करते हुए किसान मोर्चा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां को प्रदेश सह-चुनाव अधिकारी बनाया।
अब संभावना है कि उपचुनावों के दौरान या उसके बाद संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। जहां प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया, प्रदेश चुनाव सह अधिकारी हरिराम रणवां सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी संगठन पर्व की प्रक्रिया को संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाएंगे। रणवां को सह-चुनाव अधिकारी बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश टीम के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व किसान मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033319
