54 स्कूलों में होगा साइकिलों का वितरण:भगवा रंग की मिलेगी साइकिल, 3 कार्मिक बना रहे एक दिन में 10 साइकिल
54 स्कूलों में होगा साइकिलों का वितरण:भगवा रंग की मिलेगी साइकिल, 3 कार्मिक बना रहे एक दिन में 10 साइकिल
नीमकाथाना : नीमकाथाना ब्लॉक की 54 स्कूलों में साइकिलों का वितरण जल्द शुरू होने वाला हैं। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 764 छात्राओं को साइकिल मिलेंगी। वर्ष 2024 की 764 साइकिलों का वितरण होगा। इस बार छात्राओं को भगवा रंग की साइकिल मिलेंगी।
नोडल प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नीमकाथाना नोडल की 56 स्कूलों की 764 छात्राओं को निशुल्क बांटी जाएगी। शहर की गजानन मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 56 स्कूलों की साइकिल तैयार हो रही है। 3 कर्मी एक दिन में करीब 10 से 12 साइकिल तैयार कर रहे हैं। साइकिलों का वितरण जल्द शुरू होगा। 500 से अधिक साइकिल तैयार हो गई है, शेष बची साइकिल तैयार होने में करीब 3 से 4 दिन लगेंगे। साइकिल तैयार होने के बाद साइकिलों का सत्यापन करवाया जाएगा उसके बाद वितरण शुरू होगा।
भगवा रंग की साइकिल हो रही तैयार
पिछली कांग्रेस सरकार में 2022-2023 और 2023-2024 में एक साथ 1800 साइकिलों का वितरण हुआ था। उस समय कांग्रेस की सरकार में काले रंग की साइकिलों बांटी गई थी लेकिन इस बार भाजपा सरकार में भगवा रंग की साइकिल तैयार की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033584


