[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 270 किलो देसी घी सीज:शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान में कार्रवाई जारी, दुकानदारों को साफ-सफाई के निर्देश दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 270 किलो देसी घी सीज:शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान में कार्रवाई जारी, दुकानदारों को साफ-सफाई के निर्देश दिए

सीकर में 270 किलो देसी घी सीज:शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान में कार्रवाई जारी, दुकानदारों को साफ-सफाई के निर्देश दिए

सीकर : दीपावली के पर्व पर आमजन को शुद्ध व ताजा खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो, इसके लिए चिकित्सा विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज सीकर में 270 लीटर मिलावटी देसी घी जब्त किया है।

घी के सैंपल लेती हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम।
घी के सैंपल लेती हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम।

सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह शुक्रवार को फील्ड में उतरे और एफएसओ मदनलाल बाजिया, महमूद अली व नंदराम मीणा के साथ सीकर शहर में कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए सैंपल लिए। टीम ने सीकर के जाट बाजार व पालवास रोड पर एक दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों पर जाकर खाद्य वस्तुओं की जांच की।

टीम ने जाट बाजार से कन्हैयालाल सुवालाल जैन के यहां घी में मिलावट की आशंका होने पर 270 किलोग्राम घी सीज किया और जांच के लिए घी के सैम्पल लिए गए। वहीं श्रीराम कैलाश चन्द्रा के यहां से काजू, विमल ट्रेडर्स से घी, राहुल किराणा स्टोर के चाय से, भोरीवाल मिष्ठान भंडार से मावा पेड़ा, प्रिया ट्रेडर्स से धनिया पाउडर के सैम्पल लिए गए।

सीएमएचओ ने बताया कि आज दुकानों से छह सैम्पल लिए गए हैं जिनको जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है। इस दौरान व्यापारियों को साफ-सफाई रखने, खाद्य वस्तुओं को ढककर रखने, खाद्य सामग्री का निर्माण करने में फूड कलर का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार करने की हिदायत दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet