[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई:समाज के लोगों ने निकाली शोभायात्रा, महर्षि वाल्मीकि की सजीव झांकी सजाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई:समाज के लोगों ने निकाली शोभायात्रा, महर्षि वाल्मीकि की सजीव झांकी सजाई

नीमकाथाना में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई:समाज के लोगों ने निकाली शोभायात्रा, महर्षि वाल्मीकि की सजीव झांकी सजाई

नीमकाथाना : नीमकाथाना महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर नीमकाथाना में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाल्मीकि समाज के लोगों ने शहर में ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

छावनी में स्थित बालाजी मंदिर से महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा छावनी से होते हुए कलेक्ट्रेट के सामने से खेतड़ी मोड़ पहुंची। जहां पुष्प वर्षा की गई। उसके बाद में जिला अस्पताल के सामने से होते हुए शाहपुरा रोड, सुभाष मंडी, कपिल मंडी, रामलीला मैदान से होकर शोभायात्रा निकाली। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि की जीवित झांकी भी सजाई गई। वहीं भगवान श्रीराम और सीता माता की झांकी निकाली।

शोभायात्रा में ऊंट, घोड़ी, बग्गी भी शामिल हुई। विधायक सुरेश मोदी ने शोभायात्रा का स्वागत किया इसके साथ ही समाज के लोगों ने वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला।

Related Articles