पीर इकबाल हुसैन के उर्स पर हुई फातेहाख्वानी
पीर इकबाल हुसैन के उर्स पर हुई फातेहाख्वानी
बगड़ : कस्बे के मालीगांव रोड़ स्थित इज्जतुल्लाह शाह की दरगाह में पीर इकबाल हुसैन के तीन दिवसीय 35 वें उर्स के मौके पर फातेहाख्वानी हुई। दरगाह के गद्दीनशीन पीर दीन मोहम्मद की सदारत में शिजरा पढ़ा गया, तर्बरूक बांटा गया। दरगाह के उत्तराधिकारी मोहम्मद अबरार हुसैन ने बताया कि सुबह 11 वीं शरीफ की नियाज हुई ।
दरगाह में आने वाले जायरीनों ने हजरत की मजार पर गुल पोशी और चादर पेश करके मन्नते मांगी। जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू के जायरीनों ने मन्नत मांगी। दरगाह के पगड़ीबंध कव्वाल अजीज साबरी एंड पार्टी मंड्रेला ने कव्वाली पेश की। दरगाह की ओर से लंगर लगाया गया।
इस अवसर पर पीर सईद अहमद चूरू, पार्षद मोहम्मद सलीम, बंटी सैनी, हैदर अली चूरू, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद यूसुफ कुरैशी, अब्दुल सलाम जयपहाड़ी, सरदार अहमद, भवरू खान नारनौद, सज्जाद हैदर झुंझुनूं, खुशी मोहम्मद चूरू, मुस्ताक अली चूरू, मखन लीलगर मंडावा सहित आस पास में गांवों से आए जायरीनों ने मत्था टेक मन्नत मांगी। बुधवार को सुबह उर्स का समापन होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035914
