नीमकाथाना में प्राइवेट बस दुकानों में घुसी:पहले बिजली पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला
नीमकाथाना में प्राइवेट बस दुकानों में घुसी:पहले बिजली पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर के खेतडी मोड़ के पास खेतडी रोड़ पर एक अनियंत्रित बस बिजली पोल से टकराकर दो दुकानों में जा घुसी। बस सीकर-कोटपूतली रूट पर चलती है। गनीमत रही की बस पोल में घुसते ही बिजली ऑटो शट डाउन हो गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद बस का भी आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
मौहल्ले वासियों ने बताया कि इस रोड पर आए दिन सिंघाना-बुहाना की बसें बहुत तेज स्पीड से आती हैं। स्पीड ब्रेकर नहीं होने से यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। सूचना के बाद मौके पर डिस्कॉम के अधिकारी और पुलिस पहुंची। डिस्कॉम ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करवाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033328

