[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मनाई गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मनाई गई

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मनाई गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर 15 अक्टुबर को पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को मोमेन्टो व शॉल द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चूरू विधायक हरलाल सहारण ने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम पुरी दुनिया के लिए एक नाम ही नही एक मिशाल है। उनकी लगन और मेहनत देश प्रेम के लिए सधर्ष करते हुऐ वे भारत के 11वे राष्ट्रपति बने व देश सेवा में अपना अतुल्य योगदान दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि आज अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कलाम साहब को याद कर जो अतुलनिय काम किया है कलाम साहब द्वारा भारत को परमाणू शक्ति के रूप जो सौगात दी है। भारतीय जनता पार्टी व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कलाम साहब को राष्ट्रपति बनकर मुस्लिम समुदाय के लिए एक अनुठी मिशाल पेश की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत ने कहा कि यह आप असफल हो जाते हो तो कभी हार मत मानो क्योंकि असफलता का मतलब सिखने का पहला प्रयास है। यदी सफल होने का मेरा द्वढ काफी मजबूत है तो सफलता मुझे कभी पछाड़ नही पायेगी। ऐसे थे कलाम साहब जिन्होने दुनियां को एक नया रास्ता दिखलाया। उन्होने कहा कि हर मुस्लिम नौजवान को कलाम साहब और हर हिन्दू नौजवान को स्वामी विवेकानंद बनकर दिखाना चाहिए।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खांन ने आए हुऐ मुख्य अतिथियों का भाजपा का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया तथा जो इस दुनियां को अलविदा कह गये जो भारतीय जनता के कार्यकर्ता थे उनके परिवारजनो को बुलाकर मोमेन्टो व शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया।

सम्मान करने वालो में इब्राहिम गौरी, भंवरूखां पूर्व पार्षद, अब्दुल शकूर भाटी, दीनमोहम्मद सोलंकी, चुकी देवी सैनी, धनराज सैनी शहीद अस्तअली खांन इनके परिवारजनो को कलाम साहब की जयंती पर सम्मान किया गया।

जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया व जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल ने भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में 35 सालो से जुड़ाव रखने वाले भाजपा नेता पदमसिंह राठौड़, हबीब धांधू, इनायत खां जोईया चूरू, रमजान खां जोईया इन तीनो का मोमेन्ट व शॉल भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, जिला संयोजक हाजी सरीफ सोलंकी, मण्डल अध्यक्ष बाबू टेलर, इरशाद भाटी, अजीज खांन, आसीफ खांन, हबीब लिलगर, आरीफ लिलगर, इमरान सोलंकी, सुफियान गोरी, शौकत गौरी, सलीम गौरी, सलीम खांन, हनीफ खत्री, सौयल भिंचर, फरीयाद दौलतखानी, बाबू खां तंवर, रमजान खां तंवर, सौयल कुरेशी, मुस्तकिम शेख सहित अनेक अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77