[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में ट्रेलर और रोडवेज की आमने-सामने भिड़ंत:टक्कर के बाद बस पलटी, सवारियां घायल; जांच में जुटी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में ट्रेलर और रोडवेज की आमने-सामने भिड़ंत:टक्कर के बाद बस पलटी, सवारियां घायल; जांच में जुटी पुलिस

सीकर में ट्रेलर और रोडवेज की आमने-सामने भिड़ंत:टक्कर के बाद बस पलटी, सवारियां घायल; जांच में जुटी पुलिस

लक्ष्मणगढ़  : सीकर के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके में आज ट्रेलर और रोडवेज बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर होने के बाद रोडवेज बस पलट गई। जिससे बस में बैठे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद लक्ष्मणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया।

ट्रेलर-बस आमने-सामने भिड़े

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस अनूपगढ़ डिपो की है जो जयपुर से बीकानेर की तरफ जा रही थी। वहीं ट्रेलर फतेहपुर से सीकर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान लक्ष्मणगढ़ में बलारां तिराहे के नजदीक यहां आमने-सामने की भिड़ंत हुई। भिड़ंत होने के बाद बस पलटी तो इलाके में एक बार अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना में मुकारब अली, हर्षिका, कुलदीप,मनीष, साक्षी, अर्जुन, सरिता, अमित, घनश्याम, गायत्री, गणपत, बनेसिंह, मुन्नी देवी सुभाष, सुगन सिंह, प्रेम, खुशी, दाख कंवर घायल हुई। फिलहाल लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने दोनों वाहनों को सुरक्षित खड़ा करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77