[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं एसपी पहुंचे खेतड़ी:भोपालगढ़ और अजीत विवेक संग्रहालय का किया दौरा, स्वामी विवेकानंद के जीवन की घटनाओं के बारे में बताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं एसपी पहुंचे खेतड़ी:भोपालगढ़ और अजीत विवेक संग्रहालय का किया दौरा, स्वामी विवेकानंद के जीवन की घटनाओं के बारे में बताया

झुंझुनूं एसपी पहुंचे खेतड़ी:भोपालगढ़ और अजीत विवेक संग्रहालय का किया दौरा, स्वामी विवेकानंद के जीवन की घटनाओं के बारे में बताया

झुंझुनू : झुंझुनू पुलिस अधीक्षक ने खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन में स्थित अजीत विवेक संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेतड़ी के ऐतिहासिक भोपालगढ़ किले का भी भ्रमण किया। एसपी ने अजीत विवेक संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान आगामी 12 दिसंबर को मनाएं जाने वाले दो दिवसीय विरासत दिवस समारोह की जानकारी लेकर उसमें शामिल होने की बात कही।

रामकृष्ण मिशन का अवलोकन करते समय पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया-खेतड़ी में स्वामी विवेकानंद के जीवन की सभी घटनाओं का यहां जीवंत दर्शन होते हैं। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने 40 वर्ष की उम्र में जो कार्य किए, वे 400 वर्षों में भी नहीं किए जा सकते। खेतड़ी के राजा अजीत सिंह व स्वामी विवेकानंद की मित्रता ने देश को पूरे विश्व में विख्यात कर दिया था।

स्वामी विवेकानंद वह युगांतरकारी पुरुष थे, जिन्होंने खेतड़ी के राजा की मदद से शिकागो में आयोजित धर्म सम्मेलन में भाग लिया। वहां उन्होंने जो किया वो सनातन धर्म संस्कृति के लिए अलग पहचान बन गई थी। भारत के युवा उनके पद चिन्ह पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें स्वामी विवेकानंद के जीवन को ग्रहण करने की कोशिश भी करनी चाहिए। अजीत विवेक संग्रहालय बनने से युवाओं को खेतड़ी आकर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जानने का अवसर मिलेगा।

एसपी चौधरी ने खेतड़ी भोपालगढ़ पर बने महल का भी अवलोकन भी किया। भोपालगढ़ पर राजा के महल को देखकर कहा कि खेतड़ी एक ऐतिहासिक व रमणीय क्षेत्र है। उन्होंने बताया की 12 दिसंबर को खेतड़ी में स्वामी विवेकानंद व राजा अजीत सिंह जी की यादों को चिरस्थाई बनाने के लिए विरासत दिवस मनाया जाता है, जो क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अलग प्रेरणा देता है। इस दौरान उन्होंने रामकृष्ण मिशन द्वारा आमजन के हित के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर समाज के प्रति होने वाले कार्यक्रमों की सराहना की।

इस मौके पर सीआई भंवरलाल कुमावत, एएसआई कैलाश चंद, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, राहुल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet