झुंझुनूं के नए आयुक्त होंगे मुकेश अनीता खीचड़ को केकड़ी लगाया
झुंझुनूं के नए आयुक्त होंगे मुकेश अनीता खीचड़ को केकड़ी लगाया
झुंझुनूं : स्वायत्त शायन विभाग ने रविवार शाम राजस्थान नगर पालिका सेवा के 177 अधिकारियों की स्थानांतरण व पदस्थापन सूची जारी की। इसमें झुंझुनूं नगर परिषद की आयुक्त अनीता खीचड़ को केकड़ी आयुक्त लगाया गया है। इनके स्थान पर किशनगढ़ के आयुक्त मुकेश कुमार को झुंझुनूं भेजा गया है।
इसी प्रकार गुढ़ागौड़जी नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार को श्रीमाधोपुर भेजा है, उनके स्थान पर सुजानगढ़ नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार चौहान को गुढ़ागौड़जी लगाया है। सिंघाना नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा को बिसाऊ, नवलगढ़ नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रामरतन चौधरी को मूंडवा, मुकुंदगढ़ के प्रमोद कुमार जांगिड़ को बगड़, बिसाऊ के द्वारका प्रसाद को सिंघाना, बगड़ के नवनीत कुमार को नवलगढ़ लगाया है। विद्या विहार के भरत कुमार हरितवाल को सूरजगढ़, रायसिंह नगर के राकेश कुमार को उदयपुरवाटी तथा यहां से वर्षा चौधरी को झुंझुनूं नगर परिषद में राजस्व अधिकारी लगाया है। इनके अलावा आदेशों की प्रतीक्षा में चल रहे नागरमल गुर्जन को खेतड़ी ईओ तथा चिड़ावा के रोहित कुमार मील को मुकुंदगढ़, बगड़ के प्रमोद कुमार जांगिड़ को मंडावा ईओ लगाया गया है। मंडावा ईओ सीताराम को सीकर नगर परिषद में राजस्व अधिकारी लगाया है।
झुंझुनूं की राजस्व अधिकारी दीपिका गजराज को नीमकाथाना भेजा है। सीकर की राजस्व अधिकारी नेहा चौधरी को झुंझुनूं में, चूरू के राजस्व अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को झुंझुनूं में कर निर्धारक पद पर लगाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033584


