अयोध्या पहुंचे श्रीराम का राज्याभिषेक
अयोध्या पहुंचे श्रीराम का राज्याभिषेक
झुंझुनूं : झुंझुनूं गांधी चौक में चल रही रामलीला का रविवार को भगवान राम के राज्याभिषेक की लीला के मंचन के साथ समापन हो गया। रामलीला परिषद के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप पाटोदिया थे। जिन्होंने भगवान राम का राज्याभिषेक किया और पूजा की। आचार्य रामचंद्र शर्मा के सानिध्य में गुरु वशिष्ठ ने मंत्रोच्चारण किया। इसके बाद सहयोग कर्ता व बेस्ट कार्यकर्ताओं को श्रीराम के प्रतीक चिन्ह देकर व राम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान संयोजक संजय सैनी, रुपेश तुलस्यान, श्रीकांत पंसारी, मुकेश हलवाई, श्रवण गोयनका, रविंद्र व्यास, अशोक शर्मा, डॉ. कमल मल्होत्रा, मुकेश व्यास, रविंद्र कुमावत, सुंदर गोयनका, रमाकांत मोदी, कृष्ण कुमार महमिया, जुगल मोदी आदि मौजूद थे। इधर, भारतीय कला मंदिर की ओर से चूणा चौक स्थित रामलीला पार्क में चल रही लीला में भी भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विनोद सिंघानिया, बबलू चौधरी, नंदलाल जालान, श्रवण गोयनका, संस्थान के मंत्री ललित जोशी, उपाध्यक्ष मनीष खंडेलिया, अमित पांडे, मुकेश महमिया, सुरेश शर्मा, उप मंत्री पंकज बावलिया, संदीप वालिया, पवन सैनी, अनिल चोटिया, पंकज शिवानीवाल, नवीन स्वामी, पंकज महमिया मौजूद थे। झुंझुनूं. गांधी चौक की रामलीला में श्रीराम का राज्याभिषेक करते हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033511


