1 मिनट में जला 45 फीट का रावण का पुतला:रामलीला मैदान में उमड़े हजारों लोग, आधे घंटे तक हुई जमकर आतिशबाजी
1 मिनट में जला 45 फीट का रावण का पुतला:रामलीला मैदान में उमड़े हजारों लोग, आधे घंटे तक हुई जमकर आतिशबाजी

सीकर : सीकर के रामलीला मैदान में सांस्कृतिक मण्डल द्वारा दशहरा मेला आज 72वां दशहरा मनाया गया। इस बार करीब 45 फीट के रावण के पुतले का 1 मिनट में दहन हुआ।
दशहरे पर भगवान राम का राज्याभिषेक संतों के कर कमलों द्वारा किया गया। भगवान राम का राज्याभिषेक जगद्गुरू देवाचार्य मलुक पीठाधीश्वर व अग्रपीठाधीश्वर संत राजेंद्रदास महाराज के करकमलों द्वारा हुआ। इस दौरान सांसद अमराराम,विधायक राजेंद्र पारीक, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा,पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव व सभापति जीवण खां भी मौजूद रहे। राज्याभिषेक पालवास के महंत चंद्रमादास महाराज व लोहार्गल पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज के सानिध्य में हुआ।
रावण दहन होने से पहले भगवान राम की शोभायात्रा सीकर के बावड़ी गेट के पास स्थित रघुनाथ मंदिर से शुरू हुई। जो जाट बाजार सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। शोभायात्रा करीब शाम 7 बजे रामलीला मैदान पहुंची। इसके बाद करीब आधे घंटे तक आतिशबाजी हुई और 8 बजे रावण दहन हुआ।