नीमकाथाना में हुआ रावण का दहन, VIDEO:शहर में हुई रंगीन आतिशबाजी, श्रीराम जी की निकली शोभायात्रा
नीमकाथाना में हुआ रावण का दहन, VIDEO:शहर में हुई रंगीन आतिशबाजी, श्रीराम जी की निकली शोभायात्रा

नीमकाथाना : नीमकाथाना विजयदशमी पर भगवान राम ने रावण का अंत किया। भगवान राम ने जैसे ही अग्नि बाण छोड़ा रावण का पुतला धूं धूं कर जल उठा। उसके साथ ही मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया गया। इससे पूर्व शहर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से रवाना हुई। इस शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की सेना जयघोष लगाते हुए चल रही थी। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा दशहरा मैदान जोड़ला जोहड़ा पहुंची। जहां बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे। वही गावड़ी मोड़ पर भी छावनी की रामलीला द्वारा रावण दहन किया गया।

इसके बाद राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। जिसमें रावण बार-बार अपनी मायावी शक्तियों का उपयाेग करता रहा। अंत में उसके भाई विभीषण ने भगवान श्रीराम को उसकी मृत्यु का उपाय बताया और कहा कि रावण की नाभि में अमृत कुंड है। आप अग्नि बाण का उपयोग करके ही उसका अंत कर सकते हैं। जिस पर भगवान श्रीराम ने अग्नि बाण का उपयोग किया। जिसके बाद रावण का अंत हुआ और उसके पुतलों का दहन किया गया।
गूंजे जय श्रीराम के जयघोष रावण का अंत होते ही मैदान में भगवान श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। लोगों ने एकदूसरे को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। इसके बाद भगवान श्रीराम की महाआरती हुई। साथ ही भव्य आतिशबाजी भी की गई।