सलाउदिन चोपदार फाउंडेशन ने मृतक की पत्नी को सहायता प्रदान की
सलाउदिन चोपदार फाउंडेशन ने मृतक की पत्नी को सहायता प्रदान की
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : सलाउदिन चोपदार फाउंडेशन के संस्थापक एमडी चोपदार ने फाउंडेशन की ओर से मृतक लालचंद रैगर की पत्नी, सुनीता देवी, को प्रतिमाह 1500 रुपये की पेंशन चालू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, उन्होंने सुनीता देवी को 21,000 रुपये का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य सुनीता देवी की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना और उन्हें सहारा देना है। फाउंडेशन की इस मदद से सुनीता देवी को जीवन की कठिनाइयों का सामना करने में राहत मिलेगी। एमडी चोपदार ने कहा कि उनका फाउंडेशन हमेशा समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर है और वे आगे भी इस दिशा में कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर सुनीता देवी ने फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहायता से उनके परिवार को नई उम्मीद मिली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035779
