[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रास्ते में युवती से दुष्कर्म का प्रयास:चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी, एक साल से शोषण का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

रास्ते में युवती से दुष्कर्म का प्रयास:चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी, एक साल से शोषण का आरोप

रास्ते में युवती से दुष्कर्म का प्रयास:चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी, एक साल से शोषण का आरोप

सरदारशहर : सरदारशहर में एक 21 वर्षीय युवती ने एक व्यक्ति के खिलाफ अश्लील हरकतें करने और शारीरिक शोषण की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस थाने के प्रभारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राहुल ढल्ला पर युवती ने एक साल से परेशान के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत में युवती ने बताया कि राहुल ढल्ला, जो तीन नंबर स्कूल के पास रहता है, पिछले एक साल से उसे तंग कर रहा है। वह रात को शराब पीकर फोन करता है, गाली-गलौच करता है और अश्लील वीडियो भेजता रहता है। राहुल उसे धमकाते हुए कहता है कि वह उसकी बात माने, नहीं तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंककर उसे बर्बाद कर देगा।

गुरुवार रात को, जब युवती डांडिया कार्यक्रम से लौट रही थी, तो राहुल ने जैनको रेस्टोरेंट के पास अपनी बुलेट बाइक से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे वह गिर गई। फिर राहुल ने उसे जबरन उठाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की और दांतों से गले पर काट लिया। युवती ने जब विरोध किया तो राहुल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती की चीखें सुनकर उसका भाई और उसका दोस्त मौके पर पहुंचे, तब राहुल वहां से भाग निकला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62