[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में ऑयल टैंकर में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, फायर बिग्रेड के साथ ग्रामीण भी बुझाने में लगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में ऑयल टैंकर में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, फायर बिग्रेड के साथ ग्रामीण भी बुझाने में लगे

सीकर में ऑयल टैंकर में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, फायर बिग्रेड के साथ ग्रामीण भी बुझाने में लगे

सीकर : एल्युमिनियम फैक्ट्री में ऑयल सप्लाई करने आए टैंकर में आग लग गई। गनीमत रही कि ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। वरना टैंकर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था। मामला सीकर जिले के बलारां क्षेत्र के जोहड़ी मनसा माता इलाके का है।

यही वो ऑयल टैंकर है जिसमें शॉर्ट-सर्किट से आग लगी थी।
यही वो ऑयल टैंकर है जिसमें शॉर्ट-सर्किट से आग लगी थी।

जानकारी अनुसार आज सुबह करीब 9:30 बजे एल्युमिनियम फैक्ट्री में एल्युमिनियम रोलिंग ऑयल सप्लाई करने के लिए एक ऑयल टैंकर आया था। टैंकर फैक्ट्री के अंदर ही खड़ा था। जब ड्राइवर ने टैंकर को आगे- पीछे करने लिए ऑयल टैंकर स्टार्ट किया तो शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। शॉर्ट सर्किट होते ही ड्राइवर ने तुरंत टैंकर से छलांग लगा दी। जिसके बाद देखते ही देखते टैंकर धूं-धूं कर जलने लगा।

फैक्ट्री के बाहर आग बुझाने के लिए जुटे ग्रामीण।
फैक्ट्री के बाहर आग बुझाने के लिए जुटे ग्रामीण।

टैंकर का धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे ग्रामीणों को घटना का पता चला। सैंकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग बुझाने के लिए तुरंत मुकुंदगढ़ व नवलगढ़ से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। ग्रामीण दमकलकर्मियों के साथ आग बुझाने में जुट गए। जब दमकल गाड़ियों में पानी खत्म होने लगा तो ग्रामीणों ने फुर्ती दिखाते हुए पास ही स्थित कुएं की मोटर चला कर आग पर काबू पाया।

ऑयल टैंकर में लगी आग का धुआं गांव के बाहर कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।
ऑयल टैंकर में लगी आग का धुआं गांव के बाहर कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।

दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने पौने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिससे टैंकर में आग बुझ गई। ग्रामीणों ने बताया- अगर टैंकर में ब्लास्ट हो जाता तो गांव में बड़ी जनहानि हो सकती थी लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दमकल के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की तारीफ की। मौके पर बलारां थाना पुलिस भी पहुंची।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62