[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में दशहरा उत्सव की धूम:पोलो ग्राउंड मैदान में होगा रावण दहन, शहर में निकलेंगी झांकियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में दशहरा उत्सव की धूम:पोलो ग्राउंड मैदान में होगा रावण दहन, शहर में निकलेंगी झांकियां

खेतड़ी में दशहरा उत्सव की धूम:पोलो ग्राउंड मैदान में होगा रावण दहन, शहर में निकलेंगी झांकियां

खेतड़ी : खेतड़ी शहर में शनिवार को विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कस्बे के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड खेल मैदान में शाम आठ बजे रावण दहन होगा। जहां भगवान राम अग्नि बाण चलाकर रावण का वध करेंगे। इसके बाद आतिशबाजी की जाएगी।

मां शेरावाली यूथ सोसायटी की ओर से रावण दहन को लेकर 35 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनवाया गया है। इसके अलावा 30-30 फीट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया जाएगा।

गोकुलचंद सैनी ने बताया-रावण दहन से पूर्व शहर में शाम चार बजे भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा खेतड़ीनगर के नेहरू मैदान में सनातन धर्म समिति की ओर से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व रामलीला मैदान से नेहरू मैदान तक झांकियां निकाली जाएगी। इस बाद नेहरू मैदान में भगवान श्री राम द्वारा अग्नि बाण चलाते ही रावण धूं-धूं कर जलने लगेगा। इससे पूर्व राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा। रावण दहन के बाद भगवान राम की आरती होगी। साथ ही आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी।

यातायात व्यवस्था में होगा बदलाव रावण दहन को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रेफिक रुट में बदलाव किया है। खेल मैदान की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर बेरिकेट्स लगाए जाएंगे। ऐसे में करीब एक घंटे तक वहां वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। सिंघाना की ओर से आने वाले वाहनों को धोबी घाट के पास तथा नीमकाथाना की ओर से आने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए झोझू धाम के पास रोका जाएगा। दशहरा मैदान में आने वाली भीड़ निकलने के बाद यातायात सुचारू रूप से संचालन कर दिया जाएगा। रावण दहन देखने आने वाले शहरवासी अपने वाहनों को स्टेडियम के पास ही खड़ा कर सकेंगे।

Related Articles