[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आसमान में 6 मीटर ऊंचे मेटल पोल पर दिखे कलाकार:जयगढ़ फोर्ट में एरियल शो रोजेओ; फ्रैंच कंपनी ‘ग्राटे सिएल’ ने किया परफॉर्म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आसमान में 6 मीटर ऊंचे मेटल पोल पर दिखे कलाकार:जयगढ़ फोर्ट में एरियल शो रोजेओ; फ्रैंच कंपनी ‘ग्राटे सिएल’ ने किया परफॉर्म

आसमान में 6 मीटर ऊंचे मेटल पोल पर दिखे कलाकार:जयगढ़ फोर्ट में एरियल शो रोजेओ; फ्रैंच कंपनी 'ग्राटे सिएल' ने किया परफॉर्म

जयपुर : जयपुर के जयगढ़ फोर्ट में एलायंस फ्रांसेस नेटवर्क इन इंडिया के सहयोग से फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया द्वारा एक अनूठे एरियल शो ‘रोजेओ’ का आयोजन हुआ। शो में एरोबैटिक और मेडिटेटिव प्रस्तुतियों के लिए प्रसिद्ध फ्रैंच कंपनी ‘ग्राटे सिएल’ ने अपने अद्भुत एरियल स्टंट्स और कलाबाजी से भरपूर परफॉर्मेंस से जयपुरवासियों को रोमांचित कर दिया। शो का आयोजन जयगढ़ फोर्ट के सुभट निवास प्रांगण में किया गया, जहां आसमान में 6 मीटर ऊंचे मेटल पोल पर हवा में झूलते कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को कुछ क्षणों के लिए हैरानी और चिंतन में डाल दिया।

6 मीटर ऊंचे मेटल पोल पर हवा में झूलते कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को कुछ क्षणों के लिए हैरानी और चिंतन में डाल दिया।
6 मीटर ऊंचे मेटल पोल पर हवा में झूलते कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को कुछ क्षणों के लिए हैरानी और चिंतन में डाल दिया।

कलाकारों की काव्यात्मकता और एरियल मूवमेंट्स ने उपस्थित दर्शकों के लिए वास्तव में एक अद्वितीय अनुभव प्रदान किया। लाइव संगीतकार, इलेक्ट्रॉनिक तथा फील्ड रिकॉर्डिंग के साथ 42 मिनट की यह परफॉर्मेंस ‘रोज़ेओ’ स्टीफन गिरार्ड और कैमील ब्यूमियर द्वारा निर्मित और पॉलिन फ्रेमेउ द्वारा रचित है। ऐनी जोनाथन की कॉस्ट्यूम ने इस परफॉर्मेंस को अधिक आकर्षक बना दिया।

उल्लेखनीय है कि ‘रोजेओ’ का प्रीमियर 2023 में हुआ और तब से इसे अपनी स्वप्निल कोरियोग्राफी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिली है।

कलात्मक निर्देशक थॉमस जॉली द्वारा क्यूरेटेड यह मंत्र मुग्ध करने वाली परफॉर्मेंस पेरिस 2024 में ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन पर प्रस्तुत की गई थी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह एरियल शो अब पहली बार भारत में आयोजित किया जा रहा है।

कलाकारों की काव्यात्मकता और एरियल मूवमेंट्स ने उपस्थित दर्शकों के लिए वास्तव में एक अद्वितीय अनुभव प्रदान किया।
कलाकारों की काव्यात्मकता और एरियल मूवमेंट्स ने उपस्थित दर्शकों के लिए वास्तव में एक अद्वितीय अनुभव प्रदान किया।

इसके अंतर्गत यह शोज जयपुर सहित भारत के अन्य शहरों में भी आयोजित किए जा रहे हैं। फ्रैंच कंपनी का यह टूर 5 अक्टूबर को चंडीगढ़ से शुरु हुआ, अब 16 अक्टूबर को अहमदाबाद और 20 अक्टूबर को पुणे में होगा। अंत में, यह टूर 26 अक्टूबर को पुड्‌डुचेरी में समाप्त होगा।

इस अवसर पर भारत में फ्रांस के एम्बेसडर थिएरी मथौ ने कहा- ‘रोजेओ’ और अन्य रोमांचक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ, एलायंस फ्रांसेस नेटवर्क हमारे दोनों देशों के बीच कलात्मक आदान-प्रदान को मजबूत कर रहा है।

यह नवीन प्रोडक्टशन हमारे कलात्मक समुदायों के बीच संबंधों को अधिक जीवंत बनाने का कार्य करता है, और साथ ही भारतीय दर्शकों को फ्रांस के समकालीन कला परिदृश्य की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का अनुभव कराने की हमारी प्रतिबद्धता का भी उदाहरण है।’

जयगढ़ पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सवाई पद्मनाभ सिंह ने कहा- जयगढ़ फोर्ट लंबे समय से राजस्थान की समृद्ध विरासत का प्रतीक रहा है, और हमें इस अद्भुत इंटरनेशनल कौलेबोरेशन की मेजबानी करने पर प्रसन्नता है।

फोर्ट की भव्य पृष्ठभूमि ने रोजेओ के एरियल परफॉर्मेंस के अधिक रोमांचक बना दिया, जो जयपुर में दर्शकों के लिए भी एक अनूठा अनुभव रहा। हम इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान का हिस्सा बनकर उत्सुक हैं, जो इतिहास और समकालीन कला के सम्मिलन का जश्न मनाता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet