[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोदी पर टिप्पणी मामले में रंधावा को HC का नोटिस:मंत्री मदन दिलावर की याचिका पर जारी किए नोटिस, डेढ़ साल पहले रंधावा ने की थी टिप्पणी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोदी पर टिप्पणी मामले में रंधावा को HC का नोटिस:मंत्री मदन दिलावर की याचिका पर जारी किए नोटिस, डेढ़ साल पहले रंधावा ने की थी टिप्पणी

मोदी पर टिप्पणी मामले में रंधावा को HC का नोटिस:मंत्री मदन दिलावर की याचिका पर जारी किए नोटिस, डेढ़ साल पहले रंधावा ने की थी टिप्पणी

जयपुर : पिछले साल पीएम मोदी पर टिप्पणी करने के मामले में हाई कोर्ट ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को नोटिस जारी करके उनसे जवाब मांगा हैं।

दरअसल पिछले साल 13 मार्च 2023 को कांग्रेस की जयपुर में आयोजित सभा में सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की थी। आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की आपराधिक याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस नरेंद्र सिंह ढड्ढा की अदालत ने मामले में रंधावा औऱ राज्य सरकार से जवाब मांगा हैं।

पुलिस ने नहीं किया था मामला दर्ज

दिलावर के अधिवक्ता डॉ महेश शर्मा ने बताया कि सुखजिंदर सिंह रंधावा की टिप्पणी के बाद मदन दिलावर ने उनके खिलाफ कोटा के महावीर नगर थाने में शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया।

इस पर उन्होने कोर्ट में इस्तगासा पेश किया। दिलावर के इस्तगासे पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। लेकिन एसएचओ महावीर नगर ने मामला दर्ज करने की जगह इसकी रिवीजन कर दी। रिवीज़न कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश पर रोक लगा दी।

रिवीज़न कोर्ट के आदेश के खिलाफ मदन दिलावर ने हाई कोर्ट मे याचिका दायर की थी।

रंधावा ने कहा था- मोदी खत्म हो गया तो देश बच जाएगा

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अडाणी मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मोदी और बीजेपी को खत्म करने पर बयान दिया था। रंधावा ने कहा था- सभी नेताओं से कहता हूं कि अपनी लड़ाई खत्म करें और मोदी को खत्म करने की बात करिए। अगर मोदी खत्म हो गया तो देश बच जाएगा। अगर मोदी रहा तो देश बर्बाद हो जाएगा। मोदी देशभक्ति की बात करते हैं। मोदी को तो पता ही नहीं कि देशभक्ति होती क्या है? आजादी की लड़ाई में जेलों में जाने वाले सब कांग्रेसी परिवार हैं।

कांग्रेस परिवारों की पांच-पांच पीढ़ियां देश के लिए जेल गई हैं। अंडमान की सेल्युलर जेल में हर कांग्रेसी का खून है। मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या-किया है। कांग्रेस ने देश को आजाद करवाया है। तेरे जैसे बेईमान आदमी को देश दे दिया। पहले मोदी को निकालो, मोदी निकल गया तो अडाणी अपने आप खत्म हो जाएगा। पहले बीजेपी को मार लो। अडाणी अपने आप खत्म हो जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet