तीन संदिग्धों का सीसीटीवी वीडियो जारी:ज्वेलरी शॉप से की थी सोने-चांदी की चोरी, तलाश में जुटी पुलिस
तीन संदिग्धों का सीसीटीवी वीडियो जारी:ज्वेलरी शॉप से की थी सोने-चांदी की चोरी, तलाश में जुटी पुलिस
चूरू : चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 30 में गणपति ज्वेलर्स में हुई सोने-चांदी की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों का सीसीटीवी वीडियो जारी किया है। यह सीसीटीवी वीडियो रेलवे लाइन के पास एक गली का है। जहां से तीनों आरोपी सात अक्टूबर की रात 12 बजकर 41 मिनट पर गुजरे थे। वीडियो में तीनों को साफ तौर पर देखा जा सकता है।
मामले की जांच कर रहे कोतवाली थाने के एएसआई वीरेंद्र सिंह खोटिया ने बताया कि इसी रात आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। रात को चोरों ने दुकान के शटर का ताला और अंदर लगे कांच के दरवाजे का लॉक तोड़कर दुकान में घुसकर करीब साढ़े तीन किलो चांदी का सामान और नौ ग्राम सोने का सामान चोरी कर लिया था।
चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास किया था। मगर उसमें वह सफल नहीं हुए थे। दुकान में लगे सीसीटीवी के अनुसार चोर दुकान में करीब एक बजकर 20 मिनट पर घूसे हैं।
एएसआई वीरेन्द्र सिंह खोटिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिले है, जिनके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2052844

