सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण
नीमकाथाना : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नीमकाथाना की आदेशों की अनुपालना में डॉ अरूण अग्रवाला अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.), नीमकाथाना एवं डॉ कृष्ण कुमार शर्मा उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वा.) नीमकाथाना ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जोरावरनगर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, थोई का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी कार्मिक समय पर व निर्धारित गणवेश में उपस्थित पाये गये तथा संस्थानों पर साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी। मौसमी बिमारियों, परिवार कल्याण गतिविधियाँ, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, दवाईयों की उपलब्धता, मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजना की जाँच की गयी जो कि संतोषजनक पायी गयी। मौसमी बिमारियों में संस्थानों में ओपीडी बढी हुई है जिसके तहत सभी कार्मिकों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने के दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। विभागीय गतिविधियों में सुधार करने के लिये प्रोत्साहित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043216


