[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक संपन्न हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक संपन्न हुई

भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक संपन्न हुई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय पर भाजपा की बैठक में युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, महिला मोर्चा एवम् अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल हुऐ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसको लेकर जिला पूर्ण मनोयोग के साथ अभियान के साथ जुड़ा है इसके लिए हमे हमारे वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्षन मिल रहा है। इस अवसर पर उन्होने कहा पार्टी समय पर अपने सदस्यता के लक्ष्य को प्राप्त करले इसके लिए हम सब मिलजुल कर कार्य करे जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मोर्चे पार्टी की रीढ की हडडी होते है। और सभी मोर्चा कार्यकर्ता इसके लिए समर्पित रूप से कार्य करे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कार्यकर्ताओ का आव्हान किया कि समाज के हर वर्ग के साथ जुड़कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाये।

कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अभिषेक चोटिया ने अब तक हुए सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी एवम् आषा व्यक्त की कि भाजपा कार्यकर्ताओ के मेहनत के बल पर हम सब इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेगे। कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक भास्कर शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। तकनिकी सहयोग सोषल मीडिया जिला संयोजक रमेष शर्मा का रहा ।

कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदनगोपाल बालाण, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत, चचंल सोनी, नीलम पूनियां, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खांन, बाबू टेलर, जिला मीडिया संयेजक रवि दाधीच सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles