6 साल से फरार 2 स्थाई वारंटी पकड़े:SC/ST प्रकरण में फरार थे, पुलिस से बचने के लिए बदल रहे थे ठिकाने
6 साल से फरार 2 स्थाई वारंटी पकड़े:SC/ST प्रकरण में फरार थे, पुलिस से बचने के लिए बदल रहे थे ठिकाने

सीकर : सीकर जिले की नेछवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 साल से फरार 2 स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी एससी-एसटी प्रकरण में फरार थे।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी 6 साल से एससी-एसटी प्रकरण में फरार चल रहा थे। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ कई बार अरेस्ट वारंट भी निकाले थे लेकिन आरोपी नहीं मिले। आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया।
इस दौरान आज पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महमूद (28) व सादिक (28) निवासी मंगलूना (सीकर) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।