[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी :कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए बांटें पत्रक।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी :कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए बांटें पत्रक।

कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए बांटें पत्रक।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

उदयपुरवाटी : भा.ज.पा. की जन आक्रोश यात्रा की समाप्ति के बाद कांग्रेस सरकार की विफलताओं को आमजन के सामने उजागर करने हेतु 15 से 25 दिसम्बर तक भा ज पा प्रत्येक बूथ स्तर तक घर – घर महाu सम्पर्क अभियान चला रही है। महा सम्पर्क अभियान के निमित्त ग्राम छापोली में भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में जिला मंत्री रामस्वरूप सैनी, मंडल संयोजक महेश अग्रवाल,ओ बी सी मोर्चा के जिला मंत्री राजकुमार कुमावत,ओ बी सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष छोटूराम गुर्जर आदि कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों, जंगलराज एवं भ्रष्टाचार वाले पत्रक वितरित किए।इस दौरान जिलाध्यक्ष मांवडिया कहा कि राज्य सरकार के चार वर्ष के शासन में जनता के साथ हुए अत्याचार, अनाचार, व्याभिचार के खिलाफ भाजपा जनता की आवाज को बुलंद करने का काम कर रही है तथा जन आक्रोश यात्रा के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता जनता की समस्याओं से रूबरू हुए तथा भा ज पा की सरकार आने पर जनता की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

Related Articles