[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बुहाना : जयपुर मे हुए सड़क हादसे में भूरीवास के जवान की मौत, देवली सड़क पर ट्रेलर से कार टकराने से हुआ हादसा, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबुहानाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बुहाना : जयपुर मे हुए सड़क हादसे में भूरीवास के जवान की मौत, देवली सड़क पर ट्रेलर से कार टकराने से हुआ हादसा, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

जयपुर मे हुए सड़क हादसे में भूरीवास के जवान की मौत, देवली सड़क पर ट्रेलर से कार टकराने से हुआ हादसा, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नवीन पंवार

झुंझुनूं-बुहाना : बुहाना उपखंड के भूरीवास के सेना के जवान की बीती रात को मेहंदवास थाना क्षेत्र के देवली रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा देवली- जयपुर सड़क मार्ग पर कार व ट्रेलर के टकराने से हुआ है।

ट्रेलर ने मारी थी कार को टक्कर

जानकारी के अनुसार झुंझुनू जिले के बुहाना उपखंड मुख्यालय के नजदीक गांव भूरीवास के वीरेंद्र अहलावत (33)  पुत्र सूबेदार जयसिंह अहलावत  आर्मी के कैंप जयपुर में तैनात था। वह बुधवार को ऑफिशियल काम के लिए टोंक कैंप में डाक के लिए गए थे। वापस लौटते समय देवली सड़क पर रास्ते में हादसा  होने से उसकी मौत हो गई। सरपंच योगेश मेघवाल ने बताया कि जवान वीरेंद्र अहलावत रात करीब नौ बजे खाना खाने के लिए अरनिया चौराहा कट से दूसरी साइड प्रजापत होटल जा रहे थे। होटल के लिए गाड़ी को घुमाया तो जयपुर से कोटा की तरफ जा रहे ट्रेलर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस दौरान वह स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गए। हादसे की सूचना पर मेहंदवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगो की मदद से जवान को बाहर निकाला और लहूलुहान हालत मे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की सूचना लगने पर गांव में गम का माहौल बना हुआ है।

देर शाम हुआ अंतिम संस्कार

जवान विरेंद्र सिंह का शव जब उनके पैतृक गांव में पहुंचा तो घर में कोहराम सा मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। बुहाना से उनके गांव भूरीवास तक युवाओं ने बाइक पर तिरंगा रैली निकाली। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सलामी दी। पैतृक गांव में देर शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

आर्मी से जुड़ा था परिवार

जवान वीरेंद्र की पत्नी का प्रियंका, माता सुमित्रा देवी पूर्व डेलीगेट गेट, बड़ा लड़का रोनक(8) छोटा बेटा मोनक (4) का है। जवान वीरेंद्र के पिता आर्मी से रिटायर्ड है तथा दादा भी शालूराम अहलावत आर्मी में थे। जवान वीरेंद्र का जन्म गांव भूरीवास में 17 अक्टूबर 1989 में हुआ था। वह  2011 सेना में भर्ती हुए थे। जवान विरेन्द्र अपनी पत्नी व बच्चों के साथ जयपुर में रहता था। सरपंच योगेश मेघवाल ने बताया कि जवान वीरेंद्र अहलावत का परिवार आर्मी में जुड़ा हुआ है। वीरेन्द्र के दादा व पिता भी आर्मी में सेवा दे चुके है तथा वीरेंद्र भी वर्तमान में सेना में नायक के पद पर कार्यरत थे। जवान वीरेंद्र की अंतिम यात्रा बुहाना से लेकर पैतृक गांव भूरीवास तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने वंदे मातरम भारत माता के नारे लगाए। जवान वीरेंद्र को बड़े बेटे मौनक अहलावत ने मुखाग्नि दी। जयपुर से आई टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।

ये मौजूद थे

इस मौके पर पूर्व सांसद संतोष अहलावत, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, बुहाना पूर्व प्रधान नीता यादव, भाजपा नेता विकास भालोठिया, जिला परिषद सदस्य सोनू सोहली, झारोड़ा सरपंच मनोज कुमार, कुहाड़वास सरपंच प्रतिनिधि रमेश भालोठिया, समेत ग्रामीणों की उपस्थिति।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet