[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : कोरोना के खतरे के चलते राजस्थान में भाजपा ने अपनी जन आक्रोश यात्रा स्थगित की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर : कोरोना के खतरे के चलते राजस्थान में भाजपा ने अपनी जन आक्रोश यात्रा स्थगित की

कोरोना के खतरे के चलते राजस्थान में भाजपा ने अपनी जन आक्रोश यात्रा स्थगित की

जयपुर: कोरोना के खतरे को देखते हुए भाजपा ने राजस्थान में अपनी जन आक्रोश यात्रा स्थगित कर दी है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को कहा कि केंद्र द्वारा जारी कोविड-19 एडवाइजरी के मद्देनजर भाजपा ने राजस्थान में अपनी जन आक्रोश यात्रा रद्द कर दी है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 4 दिसंबर को राज्य में प्रवेश करने से कुछ दिन पहले भाजपा ने 1 दिसंबर को राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा शुरू की थी। भाजपा ने किसानों और शासन से संबंधित मुद्दों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार को घेरने की कोशिश की। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन आक्रोश यात्रा के लिए 51 रथ को हरी झंडी दिखाई थी। यह प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जानी थी।

इसके पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि केंद्र नए कोविड-19 वेरिएंट पर कड़ी नजर रख रहा है। लोकसभा को संबोधित करते हुए, मंत्री ने कहा कि राज्यों को जीनोम अनुक्रमण को बढ़ाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘पिछले 3 साल में वायरस के बदलते स्वभाव ने सेहत के लिए खतरा पैदा किया। इसने हर देश को प्रभावित किया। मनसुख मंडाविया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में मामले कम हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम चीन में बढ़ते कोविड मामलों और इससे होने वाली मौतों को देख रहे हैं। हम वैश्विक कोविड स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार कदम उठा रहे हैं। कोविड-19 के नए प्रकार की समय पर पहचान करने के लिए राज्यों को जीनोम-सीक्वेंसिंग बढ़ाने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet