[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसीसी प्रोजेक्ट के सौजंय से मेघा पौधारोपण का हुआ आयोजन, 15 हजार में से 14 हजार लगा चुके पौधे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

केसीसी प्रोजेक्ट के सौजंय से मेघा पौधारोपण का हुआ आयोजन, 15 हजार में से 14 हजार लगा चुके पौधे

केसीसी प्रोजेक्ट के सौजंय से मेघा पौधारोपण का हुआ आयोजन, 15 हजार में से 14 हजार लगा चुके पौधे

खेतड़ी नगर : केसीसी प्रोजेक्ट के सौजंय से सुभाष मार्केट स्थित मानोता कलां रोड़ पर सोमवार को मेघा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जीड़ी गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि केसीसी प्रोजेक्ट ने 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था जिसमें से 14 हजार पौधे लगा दिए गए है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही नही हम सब को उनकी सार संभाल भी बच्चों की तरह करनी पड़ेगी जिससे केसीसी टाउनशीप पूर्व की भांति हरा भरा नजर आए। कार्यक्रम आयोजक विपिन शर्मा व ऋचा भटनागर ने कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि केसीसी प्रोजेक्ट की सीएसआर यौजना के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर एस गुहा, एसएम अली, वीके इंद्रा, ओफिर्सस एशोसिएशन अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना, डा. गोपाल राठी, विपिन शर्मा, नागेश राजपुरोहित, जगदीश सोढा, ऋचा भटनागर, इंद्रा कुमार, पार्वती देवी, विनायक साहू, मुन्ना लाल जैदिया, नारायणलाल, गोपालसिंह, मनोज लमोरिया, कुलदीप सक्सेना, विकास धनखड़, शंकरदत्त तिवाड़ी, संगम सोनी आदि ने पौघारोपण कर उनकी सार संभाल की जिम्मेदाररी ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin