बुहाना कॉलेज में छात्राओं को बताए कानूनी और संवैधानिक अधिकार
बुहाना कॉलेज में छात्राओं को बताए कानूनी और संवैधानिक अधिकार
बुहाना : राजकीय महाविद्यालय, बुहाना में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में छात्राओं को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिवक्ता अनूप कुमार और राजकुमार ने छात्राओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी।
दोनों अधिवक्ताओं ने महिलाओं के प्रति होने वाले विभिन्न प्रकार के अपराधों, उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा उपायों के बारे में समझाया। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता लेने के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने अधिवक्ताओं से विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार एवं कमल कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. अनिल मावर, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. वीना रानी, डॉ. सपना चौहान और छोटूराम सहित अन्य उपस्थित रहे। महाविद्यालय की ओर से रानी लक्ष्मीबाई केंद्र के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2470751


