पंचायत चुनाव: सीकर में 818 मतदान केंद्रों के लिए 1067 कंट्रोल यूनिट और 2134 बैलेट यूनिट आवंटित
दूसरे चरण के मतदान के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूरा, 28 अक्टूबर को जिला परिषद-पंचायत समिति और 30 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए होगा मतदान
सीकर : पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत दूसरे चरण के मतदान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार महला की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया के दौरान जिले की छह पंचायत समिति क्षेत्रों के 818 मतदान केंद्रों के लिए निर्धारित मानक के अनुसार 1067 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 2134 बैलेट यूनिट (बीयू) आवंटित की गईं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी महला ने बताया कि मतदान केंद्रों की संख्या के आधार पर 130 प्रतिशत के निर्धारित मानक से ईवीएम आवंटित की गई हैं। इसका उद्देश्य मतदान के दौरान पर्याप्त मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखना है।
छह पंचायत समितियों में इस तरह आवंटित हुईं ईवीएम
अजीतगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के 95 मतदान केंद्रों के लिए 124 कंट्रोल यूनिट और 248 बैलेट यूनिट आवंटित की गई हैं। खंडेला के 229 मतदान केंद्रों के लिए 298 कंट्रोल यूनिट और 596 बैलेट यूनिट निर्धारित की गई हैं। नीमकाथाना के 161 मतदान केंद्रों के लिए 210 कंट्रोल यूनिट और 420 बैलेट यूनिट आवंटित हुई हैं।
इसी प्रकार पाटन के 94 मतदान केंद्रों के लिए 123 कंट्रोल यूनिट और 246 बैलेट यूनिट, पिपराली के 104 मतदान केंद्रों के लिए 136 कंट्रोल यूनिट और 272 बैलेट यूनिट तथा श्रीमाधोपुर के 135 मतदान केंद्रों के लिए 176 कंट्रोल यूनिट और 352 बैलेट यूनिट आवंटित की गई हैं।
28 और 30 अक्टूबर को होगा मतदान
पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। वहीं, 30 अक्टूबर को पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
रेंडमाइजेशन के दौरान संबंधित रिटर्निंग अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के महावीर प्रसाद सैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस के एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा, बहुजन समाज पार्टी के भंवरलाल दानोदिया और आम आदमी पार्टी के मुकेश गुर्जर सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2470408


