[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खोह में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiखेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खोह में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

मेघवंशी विकास संस्थान ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, छह दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर जताया रोष

खेतड़ी : डॉ. मेघवंशी विकास संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को संस्थान के अध्यक्ष बंशीधर दोचानिया के नेतृत्व में तहसील के प्रबुद्ध लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी के माध्यम से सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उदयपुरवाटी उपखंड के खोह गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई।

ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस निंदनीय घटना को हुए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे अनुसूचित जाति समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित करना बेहद निंदनीय कृत्य है। ऐसे समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

संस्थान के पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करवाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान महावीर प्रसाद तोगड़िया, बंशीधर दोचानिया, गोकुलचंद बबेरवाल, नागरमल ढीकवाल, सरदारा राम धानिया, सत्यवीर महारानियां, प्रदीप नारनौलिया, सुरेंद्र बजाड़, शंकरलाल बबेरवाल, लीलाधर शर्मा, महेंद्र सिंह गोठवाल, दुर्गा प्रसाद पपुरना, जितेंद्र मेहरड़ा, हनुमान प्रसाद महारानियां एवं कुलदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin